
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड के गम्हरिया के जगन्नाथपुर में 9वे साई स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया गया। काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सभी उपस्थित रहे, और धूमधाम से जश्न के साथ मनाया। वही अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखे गए, और जय श्री राम के नारे लगाए गए। साई स्थापना दिवस पर साई बाबा के पालकी के साथ जुलूस निकल गया। सभी ने जश्न मनाते हुए गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाली। साई मंदिर की स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से विनोद तिवारी एवं इनके टीम द्वारा मनाया गया। पूजा के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर का भोग का वितरण किया गय जिसमें मुख्य रूप से विनोद तिवारी सूरज तिवारी संतोष तिवारी रजनी तिवारी विकास यादव उमा मिश्रा उषा कुमारी जे पांडे एवं अन्य सभी महिला पुरुष कमेटी के पदाधिकारी सदस्य एवं बस्ती वासी सभी उपस्थित रहे।




