Advertisements

Advertisement
रांची : राज्य में गिरती विधि व्यवस्था एवं हो रहे विधायकों पर हमले को लेकर राज्य की राजनीतिक भी ठंडे मौसम में गर्मा जा रही है। राज्य के विधायको पर भी राज्य में हमले हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर आ रही है कि, पलामू के छतरपुर मे भाजपा के विधायक के काफिले पर पथराव किया गया है। छतरपुर के उदयपुर मोड़ के पास उपद्रवियों ने विधायक की गाड़ी को निशाना बनाया है। विधायक पुष्पा देवी के साथ उनके पति पूर्व सांसद सनोज भूूईया भी थे। विधायक के काफिले पर हुए हमले में उनके दो अंगरक्षकों को भी चोटे आई है। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
Advertisement




