सरायकेला-खरसावां/जमशेदपुर : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) के सरायकेला-खरसावां जिला एवं जमशेदपुर पूर्वी इकाई द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री छोटे लाल तिवारी तथा झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष मिश्रा के पदोन्नति पर भी उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं बड़ी संख्या में संगठन के सदस्यों ने भाग लेकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का नागरिक अभिनंदन किया गया तथा संगठन की भावी कार्ययोजना, विस्तार अभियान और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती समाज की एकता और प्रगति का आधार है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ते हुए संगठन को गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री छोटे लाल तिवारी, झारखंड प्रदेश प्रभारी संतोष मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक अरुण कुमार चौबे, राष्ट्रीय वरिष्ठ संरक्षक शंकर दयाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष जमशेदपुर पूर्वी धनजीत कुमार दूबे, जिला अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां उमेश पाण्डे, जिला महासचिव देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार बाजपेई, सहायक महासचिव सतबीर मिश्रा, जिला प्रभारी सह प्रेस प्रभारी त्रिपुरारी नाथ द्विवेदी, मुख्य संयोजक संतोष पाण्डे, जिला प्रभारी जमशेदपुर पूर्वी जनमेजय कुमार पाण्डे, संगठन सह सचिव प्रकाश कुमार तिवारी एवं वीरेंद्र कुमार तिवारी, संगठन महामंत्री सह मीडिया प्रभारी हरेंद्र भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष केशवर मिश्रा, संगठन मंत्री विद्यापति ओझा, प्रमुख मीडिया जिला प्रभारी मदन पांडे, प्रमुख कोषाध्यक्ष नीतीश मनी तिवारी, आदित्यपुर प्रखंड अध्यक्ष सिद्धेश्वर उपाध्याय, उप प्रदेश सचिव शिवदत्त तिवारी तथा जिला मीडिया सह प्रभारी जमशेदपुर पूर्वी संजय कुमार तिवारी सहित अनेक पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने समाज के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, सदस्यों एवं प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के आगामी अभियानों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) की आयोजन समिति के नेतृत्व में संपन्न हुआ।






