राँची: नरकोपी थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करने के लिए नरकोपी थाना परिसर में आगामी तिथि 15 जुलाई 2026 को विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार टुडू के द्वारा आम सूचना जारी कर सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासन के अनुसार ‘समाधान दिवस’ शिविर 15 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक नरकोपी थाना परिसर में आयोजित होगा।

क्या होगा खास
1. स्थानीय या व्यक्तिगत कोई भी समस्या सीधे अधिकारियों के सामने रखी जा सकेगी
2. प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही तत्काल समाधान किया जाएगा
3. भूमि संबंधित आवेदन को दोनों पक्षों के समक्ष ऑन द स्पॉट सुलझाने का कोशिश किया जाएगा।
थाना प्रशासन ने अपील की है कि सभी सम्मानित निवासी और थाना क्षेत्र के लोग इस सुअवसर का लाभ उठाएं तथा समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, ताकि उनका त्वरित निवारण हो सके।






