Saraikela (संजीव मेहता) : श्री श्री आदिमुनी देवराहा बाबा का 36वीं पूण्य स्मृति दिवस आगामी 10 जुलाई को पान दुकान चौक में मनाया जाएगा. इस बात की जानकारी देवराहा ट्रस्ट आदित्यपुर पान दुकान के अध्यक्ष बिंदेश्वर झा (बाबाजी) ने दी. उन्होंने बताया कि उनके ट्रस्ट के द्वारा लगातार तीसरी बार यह आयोजन धूमधाम किया जा रहा है.
जिसमें कोल्हान के लगभग सभी विधायक, सांसद और रांची से कई प्रशासनिक और पुलिस ऑफिसर शामिल होंगे. इस आयोजन में देवी दुर्गा के सप्तशती का 13 अध्याय का पाठ पूरे विधि विधान से सुबह 8 बजे किया जाएगा. श्रद्धालु भक्तों के बीच महाप्रसाद के रूप में फल और मिष्टान का वितरण किया जाएगा. यह आयोजन शाम 3 बजे तक चलेगा.

बाबाजी ने बताया कि देवतुल्य देवराहा बाबा का महानिर्वाण 10 जुलाई 1990 को आषाढ़ माह के योगिनी एकादशी के दिन गंगा-जमुना तट के संगम पर हुआ था. उस उनके करीब 25 हजार भक्त मौजूद थे. प्रेसवार्ता में बसबाजी के साथ ट्रस्ट के सदस्य सचिव प्रेम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल के साथ डीएन झा, सुरेंद्र शुक्ला, रंजीत विश्वास, सतनाम सिंह, विनोदानंद गोश्वामी, बासगीत प्रसाद, केएन ओझा, उमेश लाल यादव आदि मौजूद रहे.






