जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में आज प्राचार्य डॉ ए के झा ने सभी शिक्षकों के साथ प्रथम सेमेस्टर और सातवें सेमेस्टर में नामांकन को लेकर बैठक किया। बैठक में नामांकन संबंधी सभी बिंदुओं पर व्यापक विमर्श किया गया तथा विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नामांकन संबंधी प्रावधानों की प्रशन उपलब्ध कराई गई। प्रसाद जी ने निर्देश दिया कि सभी शिक्षक तत्परतापूर्वक परीक्षा के साथ-साथ नामांकन प्रपत्रों का वेरिफिकेशन कार्य करेंगे तथा हेल्प डेस्क पर भी निर्देशक साथ सहयोग करेंगे।
अपार आईडी, ओरिजिनल सी एल सी, जाति प्रमाण पत्र ए प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्रों की सावधानी से जांच करने के बाद ही वेरीफाई करने का निर्देश दिया। एलबीएसएम कॉलेज में प्रथम सेमेस्टर के नामांकन के साथ-साथ ही सीसी में नामांकन के लिए भी अलग डेस्क लगाया जाएगा । इस डेस्क पर एनसीसी में नामांकन के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं अपना प्रपत्र भर पाएंगे। इसके बाद प्राचार्य ने छठे सेमेस्टर के सभी छात्राओं को भी साथ में सेमेस्टर में नामांकन से संबंधित जानकारी प्रदान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन छात्र-छात्राओं ने अपने सभी 35 पेपर पूर्ण कर लिया है।

उनके पास दो विकल्प है वह या तो एग्जिट कर सकते हैं या साथ में सेमेस्टर में नामांकन के लिए आवेदन दे सकते हैं आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। जिन छात्रों ने कम से कम 26 पेपर पूर्ण कर लिया है हुए भी प्रमोटेड छात्र के रूप में साथ में सेमेस्टर में नामांकन ले सकते हैं। उन्हें एग्जिट का अवसर तभी मिलेगा जब बैकलॉग के सभी पेपर हुए पूर्ण कर लेंगे। साथ में सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई के बाद महाविद्यालय में हार्ड कॉपी जमा किया जाएगा जिसे एक साथ महाविद्यालय विश्वविद्यालय को 20 तारीख तक उपलब्ध करा देगी। आज की बैठक में सभी शिक्षक एवं शिक्षाएं उपस्थित थै। छात्रों को काउंसलिंग के कार्यक्रम में 200 बच्चे सम्मिलित थे। आज द्वितीय सेमेस्टर के 550 बच्चों का माइनर में इंटरनल एग्जाम भी लिया गया।






