सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के समाजसेवी बी. पी. सिंह, निवासी आदित्य गार्डन, द्वारा यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार को आदित्यपुर टोल के समीप हैंड सिग्नल लाइट का वितरण कर दिया गया। यह सराहनीय पहल रात्रि के समय यातायात संचालन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होगी। हैंड सिग्नल लाइट के उपयोग से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी सड़क पर सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन का लाभ प्राप्त होगा।

समाजसेवी बी. पी. सिंह का यह जनहितकारी एवं प्रेरणादायक कार्य सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस सहयोग एवं सेवा-भाव की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों द्वारा इस कार्य के लिए,उन्हें धन्यवाद देते हुए, आभार प्रकट किया गया।






