रांची : जमशेदपुर में हाल ही में घटित डीडी बार घटनाक्रमों के बीच पुलिस महकमे में जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया तेज होती दिखाई दे रही है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सी सीआर डीएसपी मनोज ठाकुर पर भी विभागीय कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त सूत्रों के जानकारी अनुसार हाल की चर्चित घटनाओं के बाद पुलिस व्यवस्था और निगरानी तंत्र की समीक्षा की जा रही है।

इसी क्रम में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की भूमिका का आकलन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, जिसके चलते कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हाल ही में जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी को हटाया गया है। पुलिस महकमे में इस संभावित कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसे में सभी की निगाहें पुलिस मुख्यालय के अगले आदेश पर टिकी हुई हैं।






