Saraikela (संजीव मेहता) : पीडीएस संघ के सभी प्रखंडों के दुकानदार साथियों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की सभी महिला समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 29 जून 2026 को सरायकेला समाहरणालय (डीसी कार्यालय) के समक्ष आयोजित की गई है.
जिसकी जानकारी 24 जून 2026 को ही सरायकेला उपायुक्त (DC) को इस संबंध में दे दी गई है. इस बैठक में संगठन से संबंधित नई जानकारियाँ दी जाएंगी. साथ ही पीडीएस से जुड़ी विभिन्न मांगों के समर्थन में उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा.

संघ के नेता फुलकान्त झा ने इस बैठक को गंभीरतापूर्वक लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देने की अपील पीडीएस दुकानदारों से की है. इस अवसर पर 18 जून 2026 को ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए गए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी भी साझा की जाएगी. यह जानकारी जिला अध्यक्ष, पीडीएस संघ सरायकेला-खरसावां के फुलकान्त झा ने दी है.






