सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार द्वारा ट्रैफिक नियमों के पालन कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें ड्रंक एंड ड्राइव, गलत पार्किंग और ब्लैक शीशा लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान फाइन भी वसूला गया। यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान के दौरान ब्लैक शीशे हटवाए गए और वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक नशे की हालत में या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई से गलत पार्किग करने वाले वाहन चलाते समय नशे करने वाले में खौफ बना हुआ है
यातायात थाना प्रभारी राजू कुमार के द्वारा कांड्रा थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के समीप में चलाया गया ड्रंक एंड ड्राइव, गलत पार्किंग और ब्लैक शीशा लगे वाहनों के विरुद्ध अभियान, और फाइन वसुला गया। जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।






