जमशेदपुर : वैसे तो बालू माफिया के खिलाफ प्रशासन की ओर से समय अनुसार कार्रवाई की जाती है लेकिन सिद्धघोड़ा थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी तट से अवैध रूप से बालू उठाव करने वाले बालू माफियाओं ने एक नया तरीका इज़ाद किया है उनके द्वारा बारिडीह क्षेत्र के सड़क किनारे को बालू स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दे की पिछले दिनों एसडीओ द्वारा बागुनहातु स्वर्णरेखा घाट में छापामारी कर कार्रवाई की थी.
जबकि बारिडीह बस्ती जिला स्कूल के समीप स्वर्णरेखा घाट से एवं अन्य क्षेत्रों से बालू उठाव करने वाले बालू माफिया प्रशासन के कार्रवाई से बचने के लिए चोरी छुपे देर रात मे नदी घाटों से बालू का उठाओ कर लेते हैं और उसे बारिडीह स्थित AIWC स्कूल के पीछे जहां से लोगों का आवागम काफी कम होता है उस क्षेत्र के सड़क किनारे को स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं यहां बालू के अलावा कंस्ट्रक्शन कार्य में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामग्रियों को भी यहीं पर दंप करते हैं ताकि प्रशासन की और से कार्रवाई हो तो यह पता ना चले कि आखिर यह सामग्री है किसकी है और फिर यहीं से छोटे-छोटे वाहनों के माध्यम से गंतव्य स्थान पर पहुंचा देते हैं.

यह सिर्फ एक स्थल की नहीं बल्कि इसी तरह अन्य स्थानों पर भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं जैसे बारिडीह का लंबा मैदान,सूर्य मंदिर के पीछे एवं अन्य स्थल का इस्तेमाल इन ऐ बहुत माफियाओ द्वारा किया जा रहा है. वैसे इस स्टोरेज की जानकारी स्थानीय थाना और संबंधित विभाग को भी है क्योंकि सिदगोड़ा थाना के पेट्रोलिंग पार्टी को गश्ती के दौरान साफ नजर आता है लेकिन किसी कारणवश इस तरह की अवैध व्यवस्था के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है जिस पर कई तरह के सवाल उठना वाजिब है.






