Saraikela (संजीव मेहता) : स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का वास होता है. स्वस्थ्य रह कर ही हम अपने परिवार, समाज एवं अपने देश का विकास कर सकते हैं. उक्त बातें आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर आईडीटीआर जमशेदपुर में आयोजित योगा कार्यक्रम के दौरान कही. उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से न केवल शारीरिक अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क एवं आत्मा में संतुलन बनाया जाता है.
जीएम ने कहा कि योग को केवल एक दिन नहीं बल्कि अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि शरीर के साथ मानसिक संतुलन भी बरकरार रहे. उन्होंने खान-पान को बेहतर रखने की सलाह दी. इस अवसर पर राज योगा सेवा केंद्र की बीके सुधा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा भारतीय चिकित्स परिषद् के सचिव डीके सिंह ने बिना मेडीसीन एक्यूप्रेशर के माध्यम से बीमारी को डीक करने का तरीका बताया.

कार्यक्रम का संचालन सरोज कुमार चैधरी ने किया. इस अवसर पर आईडीटीआर के प्रशासक अंजन कुंडु, वाईके कांत, बहादूर हांसदा, रामबाबू वर्मा, राजकुमार वर्मा, एस गुहा, सुशील मिश्रा, ओपी पांडेय, ज्योति रजक, प्रियंका, हिमांशु शेखर समेत काफी संख्या में अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं.






