Advertisements
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थानातर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप बस और कार के टक्कर के बाद काफ़ी देऱ तक हंगामा होता रहा. बताया जा रहा की बस संख्या JH05CE9622 ने एक हुंडई क्रेटा कार को रगड़ते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद बस चालक, कंडक्टर और कार चालक के बीच वाहन के नुकसान की भरपाई को लेकर काफी देर तक बहस होती रही।
Advertisement

बस के चालक और कंडक्टर ने बताया कि मामले में जो भी निर्णय होगा, वह बस मालिक के मौके पर पहुंचने के बाद ही लिया जाएगा। फिलहाल दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे थे।






