जमशेदपुर : पटमदा थाना परिसर मे मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्य करता सभी उपस्थित रहे। बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास द्वारा की गई।
बैठक में पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता कमलापुर थाना प्रभारी अशोक कुमार, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में मोहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल तथा बिजली व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचल अधिकारी ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और अनुशासन का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वही अंचल अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र कुमार दास ने कहा, किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें और कहीं भी गलत होता देख तुरंत सूचना दें और सोशल मीडिया पर भी निगाहे प्रशासन की रहेगी।





