जमशेदपुर : अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जमशेदपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहा है अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत जुगसलाई पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करसिटी एसपी ललित मीणा ने जानकारी दीं की बीते दिन गुप्त सूचना मिली कि जुगसलाई में हथियार सप्लाई करने के लिए एक युवक प्रयास में है।
इसके बाद थाना प्रभारी गुलाम रवानी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र में छापामारी की जहां से अपराधी गतिविधि में सम्मिलित जाहिद हुसैन उर्फ़ विक्की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बयान पर हथियार खरीद करने वाले रेहान हुसैन को गिरफ्तार किया गया दोनों ने स्वीकार किया कि हथियार खरीद बिक्री में शामिल है और अपराध से जुड़े लोगों को वे लोग हथियार सप्लाई करते हैं. इसके बाद उनके निशानदेही पर गरीब नवाज कॉलोनी रेलवे ब्रिज के नीचे से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद की गयी उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वे लोग 50 से 60 हजार में हथियार की खरीद बिक्री करते है.फिलहाल पुलिस अन्य जानकारी प्राप्त करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.





