जमशेदपुर : विकास राव हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसएसपी पीयूष पांडे ने जानकारी देते बताया कि यह घटना भाई की हत्या का बदला स्वरूप की गई है उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व मृतक के भाई विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव और उनके साथियों के द्वारा सौरव शर्मा और पवन शर्मा की हत्या उलीडीह थाना अंतर्गत कुंवर सिंह विद्यालय प्रांगण में कर दी गई थी।

उसके बाद से ही उसके मौसेरे भाई राजू कुंभकार बदला लेने की साजिश रचने लगा घटना की रात विकास राव को राजू ने अपने साथी सूरज कुंटिया उर्फ़ साधु के साथ पीने के लिए एक झोपड़ी नुमा घर में ले गया जहां मौका मिलते ही लोहे की पाइप और चाकू से हमला कर हत्या कर दी इसके बाद उसके शव को मच्छरदानी में लपेटकर मुर्दा मैदान जाने वाले रास्ते की झाड़ी में फेंक दिया गया. पुलिस ने दोनों अपराधियों के देही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया वहीं दोनों को न्यायिक किरासत में भेज दिया गया.





