जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार से पिता के साथ बकरीद का खरीदारी करने गयी 3 साल की बेटी लापता हो गयी जिसे 3 दिन बाद भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई है. मानगों हयात नगर के रहने वाले पिता इम्तियाज ने बताया कि वह गांधी मैदान में फल का दुकान लगाते हैं मंगलवार 26 मई को बकरीद का खरीदारी करने के लिए 3 साल की बेटी आफरीन खातून को लेकर साकची बाजार गए हुए थे।

खरीदारी के दौरान बेटी साथ में ही खड़ी थी इस बीच वे दुकानदार को पैसा देकर देखा की बेटी नदारत थी जिसके बाद पिता के साथ स्थानीय लोगों ने भी काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया अंततः उन्होंने स्थानीय थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन 3 दिन बाद भी पुलिस बच्ची को ढूंढ नहीं पायी, आखिर बकरीद की खरीदारी को लेकर साकची बाजार में काफी भीड़ भार थी ऐसे मे बच्ची का गायब हो जाने से कई सवाल उठ रहे हैं की कहीं मानव तस्करी गिरोह के द्वारा यह अंजाम तो नहीं दिया गया.फिलहाल परिवार वाले किसी अनहोनी के आशंका से काफ़ी चिंतित है.





