जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न एसबीआई एटीएम में पिछले 10 से 15 वर्षों से सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत रहे हैं। पूर्व में WWSO कंपनी के अंतर्गत कार्य कर रहे थे। दिनांक 1 मई 2026 से नई सुरक्षा एजेंसी CISS द्वारा कार्यभार ग्रहण किया गया है। नई एजेंसी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना एवं बिना किसी वैध कारण के पुराने सुरक्षा कर्मियों को कार्य से हटा दिया गया है।
जब हम लोग ड्यूटी की मांग करने जाते हैं, तो CISS कंपनी के लोकल समर्थक सोमनाथ सिंह के द्वारा हमारे साथ अपमानजनक व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट तथा घर से उठाने की धमकी दी जाती है, जिसका कि एक कॉल रिकॉर्डिंग भी हमारे पास उपलब्ध है। अगर हमारे साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसका जिम्मेदार CISS कंपनी होगी। पुराने सुरक्षा कर्मियों के स्थान पर नए सुरक्षा कर्मियों की बहाली की जा रही है, जिससे हम और हमारे परिवार के लोग काफी चिंतित है।

हम सभी सुरक्षा कर्मियों ने कोरोना जैसे महामारी में भी वर्षों तक ईमानदारी एवं निष्ठा से अपनी सेवा दी है। अचानक नौकरी चले जाने से हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। कई परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। पुराने सुरक्षा कर्मियों को पुनः कार्य पर रखने हेतु उचित निर्देश दिए जाएं। सुरक्षा कर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार एवं घर से उठाने की धमकी पर कार्रवाई की जाए। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता कुणाल सारंगी कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए आंदोलन को तेज किया कल होगी त्रिपाठिए वार्ता





