झारखंड: झारखंड के जूनियर डॉक्टरों के छात्रवृत्ति वृद्धि की वर्षों की मांग को अंततः झारखंड सरकार ने पूरी कर दी है जिस पर जूनियर डॉक्टर यूनियन ने खुशी का इजहार करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है. बता दे की बीते 5 वर्षों से पूरे झारखंड के सरकारी अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट,इंटर्न्स, टीयूटर और वरीय रेजिडेंट के डॉक्टर के द्वारा छात्रवृत्ति वृद्धि की मांग की जा रही थी जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि भारत के अन्य राज्यों के मुकाबले झारखंड में काफी कम छात्रवृत्ति दी जाती है।

उनके अनुसार जूनियर डॉक्टरों को साढ़े ₹54000 से लेकर ₹63000 जबकि वरीय रेजिडेंट डॉक्टरों को 80 से 85हज़ार रूपये दिए जाते थे जिसके बढ़ोतरी की मांग को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा था ईदी क्रम मे पिछले दिनों अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने की घोषणा के बाद सरकार ने आनन फानन में छात्रवृत्ति वृद्धि करने की आश्वासन दी गयी थी जिस पर अमल करते हुए सरकार ने 10 से 17000 की बढ़ोतरी कर देने की घोषणा के बाद डॉक्टर में खुशी की लहर दौड़ गयी. वही IMA JSHASA, IMA JDN के सचिव डॉक्टर राघवेंद्र सिंह ने शिक्षा मंत्री मुख्यमंत्री, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी एवं अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया.




