सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले में अवैध कालाबाजारी की आ रही ,खबरों को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने अचानक गैस कलाबाजारियों की गोदाम में छापामारी की। जिससे कालाबाजारी गैस माफियाओं में खलबली और दहसत फैला हुआ है।आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ पर झोपड़ी-नुमा दुकान में ‘इंडियन गैस’ के नाम से अवैध गैस-कटिंग चलने की शिकायत पर सरायकेला SDO अभिनव प्रकाश टीम के साथ पहुंचे।
शटर खुलते ही अंदर कमर्शियल सिलेंडरों का—47 लीटर का बड़ा सिलेंडर, पाइप, प्रेशर रेगुलेटर, कटिंग टॉर्च व अन्य फिटिंग पाया गया । वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ घरेलू सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों/ में भरने का काम होता है, जबकि कोई लाइसेंस, वैध दस्तावेज या सुरक्षा इंतज़ाम नहीं था। छापे की भनक मिलते ही संचालक फरार हो गया। जबकि छापामारी की सूचना फैलते ही गम्हरिया भोलोटिया कंपनी गेट के सामने की गैस की दुकान का सटर बंद हो गया और बोलाईडीह रोड नंबर 10 में अवैध गैस के कारोबार करने वाले अजय नामक युवक खनक लगते ही दुकान बंद कर के रफू चक्कर हो गया। SDO अभिनव प्रकाश द्वारा अधीनस्थ पदाधिकारी को अवैध गैस कालाबाजारी के खिलाफ है सख्त कार्रवाई और छापामारी करने के निर्देश दिए गए हैं।




