सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में आज दिनांक- 01.04.2026 को समय करीब- 06.30 बजे सुबह कपाली ओ0पी0 अन्तर्गत डोबो-कान्दरबेड़ा मुख्य मार्ग पर लक्ष्मी भट्ठा, पुड़िसिली के सामने मुख्य सड़क पर खाली हाईवा और ईंट लदे ट्रक के बीच हुए टक्कर में हाईवा चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल है।
घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार ने मौके पर पहुंचकर तुरंत ही गैस कटर के द्वारा ट्रक का केबिन काटकर घायल को बाहर निकाल कर इलाज हेतु भेजा। हाईवा का केबिन काटकर मृतक के शव को निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के द्वारा सड़क से हटा दिया गया है।

विधि-व्यवस्था और आवागमन सामान्य है, अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। मृतक का नाम- रौशन सिंह (हाईवा चालक) उम्र- 33 वर्ष, पिता- प्रीतम सिंह, पता- H.No.- 114 रोड नंबर- 10, सुकिया बस्ती, थाना- सिदगोड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर का रहने वाला हैं। उक्त जानकारी थाना प्रभारी घीरंजन रंजन कुमार ने दी और पूरे मामले की जांच की जा रही है।




