Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :एसोसिएशन ऑफ आदित्यपुर नर्सिंग होम के सचिव सह आईएमए के संयुक्त सचिव सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ अशोक कुमार बुधवार को आदित्यपुर के नवोदित मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह से मिले. डॉ अशोक ने उन्हें सभी पर्व त्योहार सफलता पूर्व सम्पन्न कराने को लेकर शुभकामनाएं दी और आगामी कार्यकाल सफलता से गुजरे इसके लिए बधाई दी.
Advertisement

डॉ अशोक ने बताया कि किस प्रकार आदित्यपुर में स्वच्छता और सफाई पर नर्सिंग एसोसिएशन नगर निगम के साथ मिलकर काम करने में सहयोग कर सकता है. मेयर और डिप्टी मेयर ने भी डॉ अशोक को शुभकामनाएं दी और बेहतर और स्वच्छ आदित्यपुर बनाने में सहयोग की अपील की.
Advertisement




