Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आरआईटी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी अपार्टमेंट में आज सुबह एक 30 वर्षीय युवक आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना की सूचना मिलते हीआरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
Advertisements
Advertisement

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक किसी निजी बैंक में कार्यरत था घर में उसकी वृद्ध मां हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.






