Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री बजरंगबली अखाड़ा समिति धीराजगंज में रामनवमी के मौके पर बजरंगी फताका का ध्वजारोहण किया गया. श्री हनुमानजी की पूजा अर्चना के बाद शाम में अतिथियों का सम्मान पगड़ी और अंगवस्त्र देकर किया गया.
Advertisements
Advertisement

इस मौके पर अतिथि के रूप में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, सुग्रीव मुखी आदि शामिल हुए. मौके पर डंके की चोट पर करतबी युवकों ने करतब दिखाए. सभी अतिथियों का सम्मान अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसी देवांग चंद्र मुखी ने किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनीष मुखों, महासचिव अरूण यादव, आतंग मुखी, अंगद सिंह आदि मौजूद रहे.






