Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है।
Advertisement

इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक व्यक्ति मनोज कुमार दास को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 5.01 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Advertisement




