दिल्ली : दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल के ग्वांगमुन स्क्वायर में शनिवार की शाम को कोरियाई पॉप सेंसेशन BTS की बड़ी वापसी देखने को मिली। चार साल से दुनिया भर के फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उत्साही प्रशंसक ‘वेलकम होम’ बैनर लेकर उपस्थित हुए। जैसे ही आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी और जंगकुक ने मंच पर ‘हैलो वीआर बीटीएस’ कहा, पूरे स्क्वायर में तालियों और जयकारों की गूँज फैल गई।
कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने ‘बॉडी टू बॉडी’ से की। चोट के कारण आरएम कुछ गानों में कुर्सी पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद ‘डायनामाइट’, ‘बटर’ और ‘स्प्रिंग डे’ जैसे हिट्स ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सुगा के माइक ड्रॉप इशारे पर भीड़ खुशी से चीख उठी। स्टेज बेहद भव्य और तकनीकी रूप से शानदार था। 360-डिग्री एलईडी स्क्रीन, एआर/वीआर विजुअल, ड्रोन लाइट शो और सिंक्रनाइज्ड साउंड डिजाइन ने इसे किसी साइंस-फिक्शन सेट जैसा बना दिया।

लगभग 9.5 किलोमीटर केबलें बिछाई गईं। जंगकुक ने हाल ही में भारत में एक गुप्त संगीत प्रोजेक्ट पर काम करने का खुलासा किया और कहा कि यह जल्द ही रिलीज होगा। दुनिया के 190 देशों में यह कार्यक्रम लाइव प्रसारित हुआ, करीब 2.6 लाख लोग लाइव उपस्थित थे और 7,000 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए। नेटफ्लिक्स के जरिए लगभग 5 करोड़ दर्शकों ने इसे देखने की उम्मीद जताई।





