
रांची : राज्य में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के स्थानांतरण और एल खयांगते को मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।राज्य मे होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर दो से तीन चरणों में ट्रांसफर पोस्टिंग पुलिस विभाग में करने की तैयारी चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूची भी संभवत बनकर तैयार हो गई है। लेकिन अचानक मुख्य सचिव के ट्रांसफर के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। झारखंड पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर 2-3 चरणों में अंतिम दिसंबर और जनवरी 2024 के प्रथम सप्ताह तक होने वाले आगामी चुनाव को देखते हुए ट्रांसफर पोस्टिंग हो सकती है। एक जिले में तीन वर्षों से कार्यरत पदाधिकारी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार स्थानांतरण किए जाने की बातें कही जा रही है। जिसको लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त सूत्रों के अनुसार पूर्ण रूप से तैयारी कर ली गई है। राज्य के नए पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद होने वाले चुनाव को लेकर और चुनाव को देखते हुए राज्य में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़े पैमाने पर यह पहला ट्रांसफर पोस्टिंग होगी। नए मुख्य सचिव के पदभार लेने के बाद ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं । प्राप्त सूत्रों के अनुसार दिसंबर 2023के अंतिम सप्ताह या 2024 जनवरी के प्रथम सप्ताह मे, दो से तीन चरणों में ट्रांसफर पोस्टिंग की बातें कही जा रही है। जिसमें वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारियों की सूची संभवतः तैयार हो चुकी है । जिसको लेकर सभी अपने-अपने तरीके से राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में पहुंच और पैरवी का इस्तेमाल करने में लगे हुए हैं।




