जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी में एक अजीबो गरीब स्थिति सामने आई है जब घर मालिक के मौत के बाद उसमें रह रहे भाड़ेदार और मृतका के भाई उस घर पर दावा करने लगे हैं, इसे लेकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना भी घटित हो चुकी है। घटना सोनारी परदेसी पाड़ा बी ब्लॉक की है जहां पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में घर में रह रहे भाड़ेदार सुरेश महानंद और उसकी पत्नी रोहिणी महानंद ने बताया कि वे लोग उस मकान में 15 वर्षों से रहते आ रहे हैं।
जिनके मालिक बिलासपुर के सरकारी अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर सपन कुमार बासु और लेडी इंदर स्कूल टेल्को के शिक्षिका कोनिका बासु है। कुछ वर्ष पूर्व डॉक्टर सपन कुमार की मौत हो गई थी इसके बाद 2024 में कोनिका की भी चेस्ट कैंसर के वजह से मौत हो गई थी। इलाज के दौरान देखभाल रोहिणी महानंद और सुरेश महानंद ही करते थे जिसे लेकर मृतका ने उनसे सेवा का बदले बिना भाड़ा के मकान में रहने की अनुमति दी थी वहीं उसने एक वसीयत बनाकर महानंद परिवार को दी जिसमें यह अंकित किया गया था कि उसके नहीं रहने पर इस मकान में रहने का अधिकार उन्हें दी जाती है, लेकिन कोनिका के मौत के 2 वर्ष बाद अचानक संजय सोम नामक एक व्यक्ति घर पहुंचा और कोनिका के भाई होने का परिचय देते हुए उस घर में उसका अधिकार होने की बात कह इन्हें घर से निकल जाने के लिए दवाब देने लगा, जबकि महानद परिवार का कहना है कि इतने वर्षों में एक दिन भी उस व्यक्ति को घर में आते नहीं देखा था।

जबकि वह आए दिन घर में घुसकर परिवार वालों के साथ मारपीट करता था, बीते दिन संजय कुछ महिलाओं और साथियों के साथ पहुंचा और जबरन घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट कर कमरे की दीवारो को तोड़ डाला और घर में रखे उनके सामान को भी बाहर फेंक दिया। इस घटना में सुरेश महानंद का आरोप है कि संजय सोम ने 5 लाख मूल्य के सोने के जेवरात, कांसे के बर्तनों से भरा बक्सा, किचन का सामान, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वसीयत का कागजात वे लोग लेते गए, वही रविवार को भी एक बार फिर से क्षेत्र की महिला नेत्रियों के द्वारा घर पर धावा बोला गया, जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला को शांत कराया। लगातार हो रही हमले से महानंद परिवार डरे सहमे हुए हैं और गेट के मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर खुद को ही कैद कर लिया है। इनका कहना है कि कभी भी तथाकथित भाई उनके साथ अनहोनी कर सकता है इसे लेकर परिवार वालों ने पुलिस से जानमाल की रक्षा करने और इस विकट समस्या का निदान करने की मांग की है।




