Advertisements
जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को तीन अपराधकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति पर पिस्टल के बट से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने जानकारी दी कि घटना को आकाश गिरी, राकेश गिरी और अनीस रजक ने अंजाम दिया था।
Advertisement

जिसका पीड़ित वादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर अनुसंधान आरंभ की जिसमें अनीस और आकाश को दोनाली पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि तीनों अपराधी कुख्यात अपराधीकर्मी गुड्डू पांडेय का सक्रिय सदस्य है और क्षेत्र में वर्चस्व कायम करने के लिए गुड्डू ने ही पिस्टल दी थी। फिलहाल गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार राकेश की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Advertisement




