Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में उद्यमिता और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने की दिशा में एक अहम पहल के तहत नवाचार रिसर्च इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (NRIIC) द्वारा “झारखंड से भारत” विषय पर उच्चस्तरीय संवाद का आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित होगा.
कार्यक्रम में झारखंड और पूर्वी भारत से जुड़े उद्यमियों, निवेशकों, इनक्यूबेटर लीडर्स और नीति विशेषज्ञों ने भाग लिया. संवाद का उद्देश्य राज्य में पूंजी, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देना तथा झारखंड को राष्ट्रीय उद्यमिता मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाना है. संवाद में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड ने देश को अनेक प्रतिभाशाली उद्यमी और पेशेवर दिए हैं, जिन्होंने महानगरों में जाकर सफल व्यवसाय खड़े किए. अब आवश्यकता है कि यह अनुभव, निवेश और नेतृत्व पुनः राज्य से जुड़े, जिससे स्थानीय युवाओं को अवसर मिल सके.

कार्यक्रम के दौरान पूर्वी भारत उद्यमिता कॉरिडोर की परिकल्पना पर भी चर्चा हुई, जिसमें झारखंड को पायलट राज्य के रूप में विकसित करने की योजना है. इस कॉरिडोर का उद्देश्य अगले तीन वर्षों में एक सशक्त और टिकाऊ स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है.
* इन मुद्दों पर हुई चर्चा –
• NRIIC की भूमिका और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास
• झारखंड में स्टार्टअप्स के लिए निवेश और मेंटरशिप की संभावनाएं
• प्राथमिक क्षेत्र और उभरते अवसर
• टियर-2 और टियर-3 शहरों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उपाय
• नीति और संस्थागत सहयोग की आवश्यकता



