Advertisements
रांची : देवघर के नावाडीह के पास एक बार फिर बड़ा रेल हादसा होते होते टल गया है। हावड़ा जसीडीह मैन लाइन से आ रही एक ट्रेन ने रोहिणी स्तिथ रेलवे फाटक के पास सड़क क्रॉस कर रही एक ट्रक को अपने चपेट में ले लिया है। वही ट्रेन और ट्रक के बीच एक बाइक में दुघर्टना ग्रस्त हो गई है।
Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल रेलवे डिवीजन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। रेलवे लाइन को क्लियर करवाने की कोशिश में रेलवे प्रशासन जुट गया है। बता दे कि इससे पहले भी नावाडीह रेलवे फाटक के पास एक ट्रक ट्रेन की चपेट में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। अब सवाल यह उठता है कि लगातार एक ही जगह पर दुर्घटना हो रही है इसको लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से क्या कुछ जवाब दिया जाता है।फिलहाल रेलवे की पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
Advertisement




