Advertisements
सरायकेला संजीव मेहता) : पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में सोमवार को कांड्रा थाना प्रभारी के द्वारा कांड्रा थाना अंतर्गत ग्राम उदयपुर एवं ग्राम कालाझोर में अफीम एवं पोस्तो की खेती नहीं करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया.
Advertisement

साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते ठंड को देखते हुए दोनों गांव के गरीब वृद्धएवं कमजोर लोगों के बीच करीब 150 कंबलों का वितरण किया गया. पुलिस के इस अभियान से दोनों गाँव में खुशी देखी जा रही है.
Advertisement




