जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चला रही ऑपरेशन प्रहार के तहत सिदगोड़ा पुलिस ने 100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। प्रभारी बीरेंद्र कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भालूबासा TOP के समीप एक जर्जर कंपनी क्वार्टर में एक महिला मादक पदार्थों की बिक्री करने के लिए मौजूद है।

जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर dysp भोला प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से एक महिला और पुरुष को हिरासत में लिया गया,जिनकी तलाशी लेने पर दोनों के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर,नगद 5480 रुपए बरामद की गई, दोनों ने अपना नाम राहुल शांडिल बागुननगर और प्रीति कुमारी छायानगर का रहने वाला बताया। पूछताछ में कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




