जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में 8 जनवरी को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटित घटना के बारे में सीटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पत्रकारों के सामने खुलासा करते हुए कहा कि कीताडीह राजू बागान के समीप रहने वाले ओमप्रकाश नारायण अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए बेंगलुरु गए हुए थे जबकि परिवार के अन्य दो सदस्य ड्यूटी में थे, इसी बीच दो दिनों से रेकी कर रहे हैं चोरों ने 8 जनवरी की देर रात घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसमें उनके द्वारा जेवरात लैपटॉप मोबाइल और 35 हजार नगद एवं अन्य कीमती सामान लेते गए, इसकी जानकारी दूसरे दिन सवेरे परिवार के सदस्यों को होने पर परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया, जिसके आलोक में एक टीम गठित कर अनुसंधान आरंभ की।

इसी क्रम में विकास महतो उर्फ बुलेट, संजय कुमार उर्फ गबरू और राजेश शर्मा उर्फ पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की,जिसमें उनके द्वारा स्वीकार किया कि वे लोग उस घटना में शामिल थे।जिसके बाद उनके निशानदेही पर चोरी के समान और नगद ₹5000 बरामद की गई। एसपी में बताया कि उनके द्वारा चोरी किए गए गहने अब तक बरामद ने हुई जिसे जल्द ही बरामद कर ली जाएगी। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय पर चोरी और छीनतई के पांच मामले दर्ज है, जबकि विकास पर तीन मामले दर्ज है वही राजेश शर्मा पर कोई मामला दर्ज नहीं है लेकिन उसके मोटरसाइकिल से ही इन अभियुक्त होने रेकी थी।




