धनबाद: शहर में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। उसके साथियों और कथित मददगारों पर कार्रवाई करते हुए तड़के करीब पाँच बजे से विभिन्न इलाकों में एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो लगातार जारी है।
**वासेपुर, पांडरपाला और भूली में एकसाथ कार्रवाई**
पुलिस की अलग-अलग टीमों ने वासेपुर, पांडरपाला और भूली क्षेत्रों को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी कर रहे हैं, जबकि कई डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। इसी क्रम में पांडरपाला के भट्ठा मुहल्ला स्थित जमीन कारोबारी मो. कैश के घर पर भी दबिश दी गई। पुलिस प्रिंस खान से उसके संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

**पहले ही दिए गए थे संकेत**
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले एसएसपी प्रभात कुमार ने यह स्पष्ट किया था कि अपराधियों को परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से मदद देने वालों—चाहे वे किसी भी वर्ग से हों—के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उसी दिशा में यह अभियान माना जा रहा है।




