Saraikela (संजीव मेहता) : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ आज रेडक्रॉस भवन में हांथी मार्का सरसो तेल उत्पादन करने वाली कम्पनी बी. पी. ऑयल मिल्स लि. जमशेदपुर सेल्स डिपो के संयोजन में आयोजित हुआ. रक्तदान शिविर का उद्घाटन सेल्स डिपो के प्रबंधक धर्मेन्द्र राय, रमेश चन्द्र जोशी, बीरेन्द्र कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम की वरीय सदस्य पूरबी घोष, डी.के. घोष एवं बी.एन.पी. गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर धर्मेन्द्र राय ने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया. रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव बिजय कुमार सिंह ने रक्तदाताओं का हौसला बढाया.

आज शिविर में 117 यूनिट कुल रक्तदान हुआ. रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा के राजु सरदार, महादेव मुखी के नेतृत्व में जहां उनके 25 साथियों ने रक्तदान किया, वहीं उन्होने अपना 75वां रक्तदान किया. जिसके पश्चात रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया. सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह सहित नववर्ष का आकर्षक कैलेण्डर प्रदान किया गया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन दीपक मित्रा, राजेश मोहन प्रसाद, विश्वकर्मा, अरविन्द पटेल, सरस्वती सरकार, अरबिन्दो सरकार, मण्डल दा, समीर दत्ता, समीर सरकार, शान्ता अधिकारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने डॉ.
निर्जला की देखरेख में रक्त संग्रहण का कार्य किया. कार्यक्रम के समाप्ति पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने युवाओं से आग्रह किया कि वे आने वाले 12 तारीख तक जमशेदपुर ब्लड सेन्टर में विश्व युवा दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान करें और जरूरतमंदों को नया जीवन देने में सहायक बनें. उन्होने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलब्ध में दूसरा रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा 9 जनवरी को आदित्यपुर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित फ्लीट गार्ड कम्पनी में आयोजित किया जायेगा.




