जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन दिनांक 8.01.2026 और 9.01.2026 को फुटबॉल मैदान में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह गुरुवार को समय 9.30 बजे होगा जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलसचिव डॉ रंजीत कर्ण एवं समापन समारोह शुक्रवार को 12 बजे होगा जिसमें जे आर डी टाटा के हैंडबॉल के राष्ट्रीय कोच डॉ हसन ईमाम मल्लिक उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह में विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।आज प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने सभी शिक्षकों के साथ बैठक की एवं कार्य को अच्छे ढंग से संपादित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर खेल प्रभारी प्रो अरविंद पंडित, इंटर इंचार्ज डॉ सुष्मिता सेन, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, प्रो बिनोद कुमार, डॉ अजेय वर्मा, डॉ मौसमी पॉल, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो सन्तोष राम, डॉ स्वीकृति,डॉ प्रशांत, अनिमेष बक्शी, डॉ शबनम प्रवीण,डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु चन्दन जायसवाल, सीमा, लूसी, शिप्रा, प्रीति, अजय, नीतुवाला, पूजा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।




