रांची : झारखंड में हुए आईएएस आईपीएस अधिकारियों की बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर से ट्रांसपोर्ट पोस्टिंग होने को लेकर चर्चाएं जोरो से चल रही हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कभी भी आईएएस आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित दूसरी सूची जारी कर सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना है।
राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर आईएएस आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग करते हुए सूची जारी की गई है ।जिससे पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल देखा गया। वही सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार एक और सूची जल्द जारी होने की चर्चाएं जोरो से चल रही है। जिसमें जिले के कई डीसी एसपी सहित हुए ट्रांसफर पोस्टिंग में भी बदलाव किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार जिन जिलों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं, वहां अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के आधार पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं।

सूची में कुछ बड़े जिलों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सूची जारी होने की चर्चाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि लिस्ट कब जारी होगी और उसमें किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही वजह है कि इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर हलचल देखी जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार आईपीएस की ट्रांसफर पोस्टिंग होने से पहले ही जिले के पुलिस कप्तान द्वारा जिले के थानेदारों को कभी भी ट्रांसफर पोस्टिंग इधर से उधर कर सकते हैं






