जमशेदपुर : नव वर्ष को लेकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने साकची क्षेत्र में फ्लैग मार्च की, इस दौरान साकची और बिस्टुपुर थाना प्रभारी ccr एवं ट्रैफिक डीएसपी सहित काफी संख्या में पुलिस बलो के साथ जुबली पार्क पहुंचे। जहां पार्क का भ्रमण कर विधि व्यवस्था से अवगत हुए। उन्होंने बताया कि नव वर्ष से पूर्व 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शहर में होने वाले उल्लास और उमंग को देखते हुए जिला पुलिस विधि व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।

इसे लेकर विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च के अलावा 31 के शाम से लेकर रात भर और 1 जनवरी को शहर के विभिन्न 32 चेक चेक पॉइंट पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसमें रैश ड्राइविंग शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर करी नजर रहेगी। वहीं विभिन्न पिकनिक स्पॉट में dysp के द्वारा स्थिति की जायजा लेते हुए वहां सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ताकि किसी प्रकार की छेड़खानी व शराब का सेवन ना हो सके और सैलानी शांतिपूर्ण ढंग से नव वर्ष का जश्न मना सके।






