जमशेदपुर : पिछले कुछ महीनों में जमशेदपुर शहर के ज्वेलर्स दुकानो में हुए चोरी व लूट की घटना से एक और जहां सोनार दुकानदार सकते में है वही जिला पुलिस इन ज्वेलर्स दुकानों पर पैनी नजर रखी हुई है। वैसे जितने भी घटनाएं घटित हुई थी उसका जिला पुलिस ने काफी कम समय में उद्भेदन कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था।
लेकिन नव वर्ष के आगमन को लेकर शहर में जहां उल्लास का माहौल उमड़ने लगी है वही पर्यटकों का आगमन के बीच अपराधी किसी घटना को अंजाम ना दे सके इसके लिए जिला पुलिस ने शहर के सभी सोनार दुकानों में सुरक्षा का इंतजाम करने में जुट गई है। इसी के तहत पिछले दिनों वरीय पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में डीएसपी के नेतृत्व में ज्वेलर्स दुकानों में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया गया।

इस क्रम में यह जानकारी ली गई की ग्राहकों के आने के दौरान सुरक्षा की क्या व्यवस्था है, उनके लॉकर्स कितनी सुरक्षित है, दुकान और बाहर में लगे सीसीटीवी कैमरा पूर्ण रूप से कारगर है कि नहीं। इसके अलावा संचालकों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए गए ताकि अकस्मात किसी तरह की घटना, घटित होने पर पुलिस को अभिलंब सूचना मिल सके। इधर जिला पुलिस के द्वारा यह भी प्रयास किया जा रहा है कि 2 सप्ताह के अंदर शहर के सभी ज्वेलर्स संचालकों के साथ बैठक सुनिश्चित की जाए।






