जमशेदपुर : जमशेदपुर में आवारा पशुओं के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर JNAC ने शुक्रवार से अभियान शुरू कर दिया है जिसके तहत प्रथम दिन दो गौ वंश पशु को पकड़कर गौशाला भेजा गया। बता दे कि इन आवारा पशुओं के हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी,इस क्रम में मानगो में हुए इनके हमले से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई थी,जिसके बाद उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजने का निर्देश जारी की गई,जिसे लेकर पिछले दिनों JNAC के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के अध्यक्षता में टाटा जू , पशु पालन विभाग के अधिकारी और जे एन ए सी के विशेष पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित कर एक टीम गठित की गई.

जिसमें दिए गए दिशा निर्देश पर शुक्रवार से शहर के विभिन्न चौक चौराहों में विचरण करने वाले आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान आरंभ की गई। इस क्रम में साकची राम लीला मैदान के समीप से टीम के सदस्यों ने दो गौ वंश पशु को पकड़कर जुगसलाई गौशाला भेजा गया। सिटी मैनेजर पुंज बिहारी ने बताया कि आवारा पशुओं से होने वाले जान माल के नुकसान के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सभी पशुओं को जुगसलाई और चाकुलिया गोशाला भेजा जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश और यातायात सुगम बने रहे।




