Advertisements
जमशेदपुर : बीते दिनों जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानांतर्गत एग्रिको शिव सिंह बगान के एक फ्लैट परिसर से देर रात चोर द्वारा पल्सर बाइक की चोरी करने में मामले में पुलिस ने खबर प्रसारित होने के कुछ ही घंटों में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से बरामद कर ली है।
Advertisement

चोरी की सूचना प्रसारित होने के बाद शहर की सभी थाना की पुलिस अलर्ट में थी इसी दौरान सीतारामडेरा पुलिस को सूचना मिली कि JH05AB 8118 नम्बर की पल्सर बाईक एक बैंक के समीप लावारिस हालत में खड़ी है जिसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाना ले आई है और सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।
Advertisement




