जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा में बीती रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। अभिषेक मेडिकल के मालिक राज किशोर सिंह के घर में बीती नशेड़ियों ने जबरन घुसकर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। अचानक हुए हमले से घर में दहशत का माहौल बन गया।
नशेड़ियों ने न केवल घर की वस्तुओं को क्षतिग्रस्त किया, बल्कि राज किशोर सिंह और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित पक्ष ने परसुडीह थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, मिली जानकारी के अनुसार नशेड़ियों द्वारा इससे पहले भी नशे की हालत में उपद्रव किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। घटना से सोपोडेरा के निवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।






