रोहतास: रोहतास जिले के घरवासडीह सह देवकुली धर्मपुरा मठ के उत्तराधिकारी महंत श्री केशवाचार्य जी महाराज ने तिलौथू राम डीहरा ग्राम में एक पावन आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजन के दौरान परम पूज्य स्वामी केशवाचार्य महाराज जी ने अपने शिष्य बलवीर सिंह, जसवीर सिंह, यशवीर सिंह, तशवीर सिंह,को सहपत्नी गुरुमुख दीक्षा प्रदान की। इस दिव्य अवसर पर क्षेत्रभर से श्रद्धालु और भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति से ओतप्रोत रहा। गुरुमुख दीक्षा का अर्थ केवल गुरु के चरणों में बैठकर मंत्र प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने जीवन को गुरु की शिक्षाओं के अनुरूप ढालना होता है। स्वामी केशवाचार्य महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि “गुरुमुख वही होता है जो अपने गुरु की वाणी, उपदेश और आदर्शों को जीवन में उतारता है।” उन्होंने शिष्यों को धर्म, सत्य, प्रेम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

दीक्षा समारोह के बाद सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भक्ति रस में सराबोर होकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। ग्रामवासियों ने भी इस पावन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन ने न केवल शिष्यों के जीवन में एक नई आध्यात्मिक चेतना का संचार किया, बल्कि पूरे क्षेत्र में गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा को पुनर्जीवित कर दिया। तिलौथू राम डीहरा ग्राम इन पलों का साक्षी बनकर आध्यात्मिक इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय में दर्ज हो गया।




