रांची : झारखंड में कुछ माह पहले हुए आईएएस आईपीएस अधिकारियों की बड़े पैमाने पर तबादला-पोस्टिंग के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर एक और लिस्ट को लेकर चर्चाएं जोरो से चल रही हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कभी भी आईएएस आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित दूसरी सूची जारी हो सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना है।
कुछ माह पहले ही राज्य सरकार बड़े पैमाने पर अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।जिससे पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल देखा गया। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार एक और सूची जल्द जारी होने की चर्चाएं जोरो से चल रही है। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि जिन जिलों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं, वहां अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के आधार पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। दूसरी सूची में कुछ बड़े जिलों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
दूसरी सूची जारी होने की चर्चाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी लिस्ट कब जारी होगी और उसमें किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही वजह है कि इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में ट्रांसफर पोस्टिंग चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।




