जमशेदपुर : बर्मा माइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। पंडाल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिंह, बर्मा में थाना के बड़ा बाबू दिलीप जी, बार एसोसिएशन की महिला हेड विनीता मिश्रा शामिल हुए। माता का आगमन से बस्ती वासियों में प्रसन्नता के लहर दौड़ गई। पंडाल के संस्थापक श्री नागेंद्र झा जी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हम बस्ती में मां दुर्गा का भव्य रूप से पंडाल और पूजन का आयोजन करते आ रहे हैं जिसमें पूरे बस्ती बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। माता रानी के आगमन से पूरे बस्ती का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। बंगाल से आए हुए विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सुबह केले के धाम की पूजा की गई फिर पूर्ण विधि विधान के साथ मां की पूजा अर्चना करके पट खोला गया और उसके बाद बेल पूजन भी हुआ। मुख्य यजमान द्वारा पूजन की सारी विधि निभाई गई। महिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम लोग पूरे धूमधाम से माता रानी का त्यौहार मनाएंगे।

सप्तमी तिथि को बाल कलाकारों के द्वारा माता रानी के नौ रूप और महिषासुर के बाद का नाट्य चित्रण किया जाएगा।अष्टमी और नवमी तिथि को मां के पंडाल में प्रसाद के रूप में भोग का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश झा, राजकिशोर शाही, प्रदीप कुमार झा, मुन्ना पांडे, चंद्र बदन सिंह, विनोद शाही, मनु शाही, अनमोल सिंह, संतोष ठाकुर, मंजू देवी निशि देवी बिंदु देवी प्रिया देवी संगीता देवी सोनी देवी रेखा जी राधिका जी ममता देवी रानी जी निशा जी शांभवी इत्यादि शामिल थे। साथ में पूरे बस्ती वासियों की काफी भीड़ जमा हुई थी।



