जमशेदपुर : 2020 में जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जो नंबर वन में प्रकाश यादव की हत्या के मामले में सजायप्ता अमूल्यों सरदार को आज न्यायालय ने निर्दोष करार देते हुए बरी कर दिया। बता दे कि प्रकाश यादव जमशेदपुर न्यायालय में ही वकील का का कार्य करते थे जमीन विवाद को लेकर उनके घर के समीप मंदिर में अपराधियों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।
इस मामले में क्षेत्र के समाजसेवी और विधायक सरयू राय के पार्टी में वह कर्मठ सदस्य के रूप में कार्य कर रहे अमूल्यो सरदार को पूरे घटनाक्रम में साजिशकर्ता का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया था। वे लगभग 5 वर्ष तक जेल में रहे और निर्दोष होने की लड़ाई लड़ी। इसके लिए वकील श्रीकांत गिरी और संजय मिश्रा जमशेदपुर न्यायालय से और हाई कोर्ट से अंजनी कुमार उनकी वकालत कर रहे थे। 2025 अप्रैल माह में हाई कोर्ट से उन्हें बेल दे दिया गया, जिसके बाद जमशेदपुर न्यायालय ने सुनवाई करते हुए 26 सितंबर शुक्रवार को उन्हें साक्ष्य के अभाव पर निर्दोष मानते हुए उन्हें बड़ी कर दिया,

जिसके बाद उनके परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई और वह जैसे ही अपने घर पहुंचे उनका भव्य स्वागत किया गया और माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। इसे लेकर अमूल्यों ने कहा की वे झारखंड अलग राज्य के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और क्षेत्र के गरीबों के लिए कार्य करते थे इसी बीच उन्होंने सरयू राय के पार्टी में शामिल हो गए। यही विपक्ष के लोगों को नागवार गुजरा और इस हत्याकांड में उन्हें साजिशकर्ता के रूप में फंसा दिया, लेकिन उन्हें न्यायालय में पर पूरा विश्वास था और आज अंततः उनकी जीत हुई है वह क्षेत्र वासियों और न्यायालय के उच्च अधिकारियों का तह दिल से सम्मान करते है।



