Saraikela (संजीव मेहता) : उषा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सरायकेला में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के आठ छात्र-छात्राओं ने फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विषयों पर अपने विचार और शोध कार्य पोस्टर प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किए. कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण प्राचार्य डॉ. एन. श्रीराम का प्रेरणादायी संबोधन रहा.

उन्होंने कहा कि “फार्मासिस्ट केवल दवाइयों के प्रदायक नहीं, बल्कि मरीजों की सुरक्षा, दवा उपयोग की शुद्धता और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के अहम स्तंभ हैं. इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य कुमार वेंकट, निदेशक ऋतुराज कुमार सिंह, तथा व्याख्याता अभिषेक, चिन्मय राठ और जशोबन्धब भी उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन प्रतिभागी छात्रों को सम्मानित करने और फार्मेसी क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को प्रोत्साहन देने के संकल्प के साथ हुआ.



