जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने साकची CCR परिसर में पेट्रोलिंग पुलिस,शक्ति महिला पुलिस और क्यूआर्टी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिनमें इन पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी पंडालों में आवश्यक नजर बनाए रखे किसी संदिग्ध वस्तु, आपत्तिजनक होर्डिंग बैनर को हटाए,नशा कर हुड़दंग करने और जुआ खेलने वालों पर रोक लगाए।साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों और बाजारों में ग़श्ती बढ़ाते हुए उचक्कों पर पैनी नजर रखे।

इस मौके पर एसएसपी ने कहा कि वैसे तो यह पूजा शांतिनपूर्ण तरीके से मनाया जाता है लेकिन शहर में पूजा घूमने वालो की संख्या ज्यादा होने के कारण सुरक्षा का इंतजाम कुछ अलग करनी पड़ती है।ऐसे में पुलिस बैंक और ज्वेलरी दुकानों पर पैनी नजर रखी जाएगी साथ ही मोहल्लों के घरों पर भी पेट्रोलिंग पार्टी खास ध्यान रखेगी,वहीं उन्होंने रैश ड्राइविंग और हुड़दंगियों को भी चेताया कि इन सब गतिविधियों से वे बचे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।साथ ही सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया कि कंट्रोल रूम से हमेशा संपर्क में रहे और किसी भी तरह के घटना पर तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर स्तिथि को काबू करे।



