Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : बिहार प्रशासनिक सेवा के अनुभवी अधिकारी मुरली प्रसाद सिंह को बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) का सदस्य नियुक्त किया गया है. श्री सिंह पूर्व में लखीसराय में SDM रह चुके हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक दक्षता एवं जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता से कार्य किया था.
Advertisement

उनकी नियुक्ति से जिले के लोगों में हर्ष की लहर है. स्थानीय लोगों का मानना है कि लखीसराय से जुड़ा एक अधिकारी बिहार के सबसे प्रतिष्ठित संवैधानिक पद पर पहुंचा है, यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. मुरली प्रसाद सिंह का अनुभव और कार्यकुशलता अब आयोग की नीतिगत व प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत करने में सहायक होगी.
Advertisement



